Bhopal : राजधानी भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया है.
Bhopal : राजधानी भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए. हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा नेता जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया. भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है.
अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि अब भाजपा को बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है. कांग्रेस ने कहा, भाजपा जो परंपरा और संस्कारों की बात करती है और अभी कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे कि किसका कैसा चरित्र है तो अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है? ऐसी अश्लील हरकतें करना, क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सिखाती है?
इस संबंध में बीजेपी ने कहा...
भारतीय जनता पार्टी ने संबंधित व्यक्ति के ऊपर कारवाई की है. भारतीय जनता पार्टी में सदैव चाल चरित्र विशेष जोर दिया जाता है. हमारे यंहा संगठन की स्पष्ट लाइन है. कांग्रेस पार्टी अपना देखे. कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को नेता प्रतिपक्ष और नेता उप प्रतिपक्ष बनाकर रखा हुआ है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/db335bb3/8fe53907/breakingdetails/chief-justice-to-interim-pm-kp-oli-statement-against-india-46478