MP News : नया गांव कलां में नाले पर बना पुल सोमवार की सुबह ही ढह गया। यह बरेली-पिपरिया मार्ग पर स्थित है।
MP News : नया गांव कलां में नाले पर बना पुल सोमवार की सुबह ही ढह गया। यह बरेली-पिपरिया मार्ग पर स्थित है। हादसे में 3 युवक दोपहिया वाहन के साथ 30 फीट नीचे गिरे। इनमें धोखेड़ा का रहने वाला देवेंद्र धाकड़ (35) की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग घायल हैं। हादसे में एक मजदूर भी नीचे गिरा। पुल के नीचे मौजूद छह मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
घायलों को भोपाल के एम्स और बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि पुल के नीचे मरम्मत का काम एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था। यह काम एमडी कंस्ट्रक्सन कर रही थी। काम के दौरान ट्रैफिक नहीं रोका गया। पुल उठाने के लिए जैक लागाए गये थे। सेंटिंग फिक्स करने के लिए पिलर कर कई जगह छेद किया गये। इससे पुल कमजोर हो गया और ढह गया।
इस घटना के बाद एक और बड़ा हादसा होते-होते बचा :
जिसे समय ब्रिज ढहा, तब केवल 100 की दूरी पर स्कूल बस थी। उसमें 40 से अधिक स्कूली बच्चे थे। बस बरेली की ओर आ रही थी। बाद में इस बस को गांव के पुराने रास्ते से निकाला गया। ग्रामीण बताते हैं कि हादसे से कुछ मिनट पहले दो ओवरलोडेड रेत से भरे डम्पर गुजरे थे। इसके बाद हादसा हो गया।
देवेंद्र धाकड़ (35) की बहन की रविवार को ही शादी हुई थी। सोमवार को बहन की विदाई के बाद एक्टिवा से गांव लौट रहे थे, तभी पुल ढह गया। देवेंद्र पहले सीआरपीएफ में नौकरी करते थे, लेकिन कुछ समय पहले फोर्स की नौकरी छोड़ दी थी। उनकी पत्नी पटवारी है।
सीआरपीएफ के प्रबंधक निलंबित, जांच समिति भी गठित
बरेली-पिपरिया मार्ग पर नयागांव कला का जो पुल ढहा है, उसमें 15-15 मीटर के दो स्पैन थे। यह पुल 1980 में पीडब्लूडी ने बनाया था। रखरखाव 2010 से एमपीआरडीसी के पास है। 2011 में एमपीआरडीसी ने सड़क तो बनाई, पर पुल को छोड़ दिया। सर्वे में पुल के स्लैब में जंग, एक्सपेंशन ज्वाइंट में कचरा औऱ प्रोटेक्शन वर्क खराब पाया गया था। फिर 29 मई 2025 को मरम्मत के लिए 98 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
काम एक सप्ताह पहले ही शुरू हुआ था। मरम्मत के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक एए खान को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य अभियंता गोपाल सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है। यह सात दिन में रिपोर्ट देगी। इस पुल से रोज सैकड़ों ओवरलोडेड रेत और गिट्टी से भरे डंपर गुजरते हैं। नर्मदा किराने की रेत खदानों में रातभर रेत तेज रफ्तार में निकलने वाले डंपरों से पुल को जर्जर कर दिया। मरम्मत के दौरान भी इन डंपरों की आवाजाही जारी रही, जिससे पुल ढह गया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/police-killed-a-notorious-criminal-who-had-snatched-a-chain-from-a-woman/99602