इंदौर। शहर के तिलक नगर (ब्रजेश्वरी एनेक्स) में हुए दर्दनाक अग्निकांड के सातवें दिन एक हृदयविदारक घटना...
इंदौर। शहर के तिलक नगर (ब्रजेश्वरी एनेक्स) में हुए दर्दनाक अग्निकांड के सातवें दिन एक हृदयविदारक घटना सामने आया है। सर्चिंग टीम को घटनास्थल के मलबे से 8 वर्षीय मासूम तनका धड मिला है। हादसे के बाद से ही तनय के शव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को पुलिस और निगम कर्मियों की टीम ने फिर से गहन तलाशी ली, जिसमें तनय का धड़ बरामद हुआ।
पुलिस ने की गुप्त कार्रवाई
रिपोर्ट के अनुसार, अवशेष मिलने के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर तिलक नगर मुक्तिधाम पहुँचे और बिना किसी शोर-शराबे या सार्वजनिक सूचना के उसे दफना दिया। इससे पहले रेस्क्यू टीम ने एक पोटली को शव समझकर बाहर निकाला था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जिसे धड़ समझा गया था वह सोफे का 'फोम' था और पोटली में केवल शरीर का एक छोटा हिस्सा (पैर) ही था।
चार्जिंग के दौरान हुआ था हादसा
भीषण था हादसा: यह आग 18 मार्च की अलसुबह एक इलेक्ट्रिक कार (EV) की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें बिहार के किशनगंज के प्रतिष्ठित व्यवसायी सेठिया परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
हादसे में जान इनकी जान गई
इस भीषण आग में मनोज पुगलिया, सिमरन, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, टीनू, राशि और मासूम तनय सहित कुल 8 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हुई थी। डिजिटल लॉक और गैस सिलेंडरों के धमाकों ने बचाव कार्य को लगभग असंभव बना दिया था। ह घटना सुरक्षा मानकों और विशेषकर घरों में EV चार्जिंग के खतरों को लेकर एक बड़ी चेतावनी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-agriculture-dept-to-recruit-2759-group-c-posts/151608