प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुरैना में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल

श्रीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर बरसाईं गोलियां, एक घायल

मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

श्रीराम कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर बरसाईं गोलियां एक घायल

One Injured in Firing Over Old Rivalry in Morena |

मुरैना (मध्यप्रदेश)। मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे के घर पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घर पहुंचकर आरोपियों ने की कई राउंड फायरिंग

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कपूरा भट्टा स्थित श्रीराम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 35 की है। जानकारी के अनुसार इमरान खान के घर पर पड़ोस में रहने वाले 5 से 7 लोग पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में छिप गए।

घायल को अस्पताल भेजा गया, पुलिस ने शुरू की जांच

फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में सब्जी मंडी स्थानांतरण पर प्रशासन सख्त, विक्रेताओं को मिला एक सप्ताह का समय

Related to this topic: