प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में भाई की मौत

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; भाई घायल

औरंगाबाद के दाउदनगर क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई घायल हो गया।

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत भाई घायल

One Killed, Another Injured as Speeding Pickup Hits Bike in Aurangabad |

औरंगाबाद,(बिहार)। तेज रफ्तार और अनियंत्रित सब्जी लदे पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 पर पसवा मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान नौडीहा गांव निवासी रामचंद्र पासवान के 29 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मृतक के बड़े भाई पिंटू कुमार के रूप में हुई है।

कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था गोलू

जानकारी के अनुसार, गोलू कुमार हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था। सोमवार सुबह छुट्टी खत्म होने के बाद वह अपने बड़े भाई के साथ बाइक से अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित सब्जी लदे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और दोनों भाइयों को रौंद दिया।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को दाउदनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिंटू कुमार का प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में सीओ समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग की। साथ ही उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप की तलाश जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत करवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप की तलाश की जा रही है। जल्द की वाहन पकड़ा जाएग। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मिर्जापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, जेठ ने पीट-पीटकर भाभी की हत्या की

Related to this topic: