प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

डिंडौरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलाईखार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत दो अन्य गंभीर रूप से घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बजाग |

डिंडौरी (मध्य प्रदेश)। जिले के बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलाईखार में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन युवक प्रभावित हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।

हादसे में एक युवक की मौत

बताया जा रहा है कि बिलाईखार गांव में मौसम खराब होने से आकाशीय बिजली गिरी, जिससे तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। बिजली गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर पहुंचे और प्रभावित युवकों को संभाला। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया

ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है। एक पल में हुई इस प्राकृतिक आपदा ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना की सूचना बजाग पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः लिव-इन में रह रही 33 वर्षीय संतोषी की बेरहमी से हत्या, एक महीने तक सेप्टिक टैंक में छिपा रहा शव

Related to this topic: