मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत के चलते 14 वर्षीय छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
भोपाल/गाजियाबाद। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत के चलते 14 वर्षीय छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक छात्र आठवीं कक्षा में पढ़ता था और परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों को आशंका है कि ऑनलाइन गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा न कर पाने के कारण बच्चे ने यह कदम उठाया। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने चार मंजिला भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस बच्चों पर भी ऑनलाइन टास्क पूरा करने का दबाव था।
छात्र फंदे पर लटका मिला
पहली घटना भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार, छात्र पिछले कुछ दिनों से लगातार मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। परिवार ने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसकी गेमिंग की आदत बढ़ती जा रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन बच्चा कमरे में अकेला था। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। छात्र फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मानसिक तनाव में था छात्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र किसी ऑनलाइन गेम से जुड़ा हुआ था, जिसमें टास्क पूरे करने का दबाव रहता है। परिजनों का कहना है कि उसने कभी खुलकर अपनी परेशानी नहीं बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस ऑनलाइन गेम्स से जुड़ा था और क्या उसे किसी प्रकार का दबाव या धमकी दी जा रही थी।
उधर, तीन सगी बहन पर टास्कर पूरा करने का दबाव, मौत
एक वाकया उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। वहां भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भरत सिटी सोसायटी निवासी तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों बहनों को ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदत थी। परिजनों के अनुसार, मोबाइल गेम को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते तीनों ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ उनसे नियमित संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-terrorists-killed-in-joint-operation-in-udhampur/131893
ऑपरेशन किया: उधमपुर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया