प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इमरान पर घोषित था 25 हजार रुपये का इनाम

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह, पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

अमेठी पुलिस ने मुठभेड़ में लूट मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में इमरान |

अमेठी (उत्तर प्रदेश): अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जायस पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में लूट के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात, नकदी और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

 पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद आरोपी को धर दबोचा गया

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत जायस पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रानी हरवंशगंज मजरे मवई आलमपुर में हुई लूट की घटना में शामिल आरोपी गंगाराम पुरवा मोड़ के रास्ते नसीराबाद की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी इमरान के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय इमरान के रूप में की गई है। निवासी रानीगंज मजरे मवई आलमपुर थाना जायस के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पायजेब, एक मांगटीका, 800 रुपये नकद, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपी इमरान ने कबूला लूट की वारदात को दिया अंजाम 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों दुर्गेश और अरमान के साथ मिलकर 2 जून को पड़ोसी के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर अलमारी से नकदी और जेवरात लूट लिए थे।

इमरान पर घोषित था 25 हजार रुपये का इनाम 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दुर्गेश और अरमान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे आरोपी इमरान की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related to this topic: