प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जांच कमिटी..

विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जांच कमिटी के प्रति अविश्वास जताया

भाजपा नेता व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने साल्टलेक स्टेडियम में फुटबॉल जगत के अव्वल लियोनल सेमी के कार्यक्रम में हुए हंगामे और तोड़फोड़ की घटना को लेकर कहा.

विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जांच कमिटी के प्रति अविश्वास जताया

विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जांच कमिटी के प्रति अविश्वास जताया |

West bengal : भाजपा नेता व विधानसभा में विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने साल्टलेक स्टेडियम में फुटबॉल जगत के अव्वल लियोनल सेमी के कार्यक्रम में हुए हंगामे और तोड़फोड़ की घटना को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने साढ़े चौदह साल के शासनकाल में पहली बार भागना पड़ा। राज्य सरकार पूरे मामले को हल्का करने और घटना के लिए मुख्य दोषी को बचाने की कोशिश कर रही है। 

विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अवकाशप्राप्त जज असीम कुमार राय के नेतृत्व में गठित जांच कमिटी के प्रति अविश्वास जताते हुए घटना की जांच किसी कार्यरत (सीटिंग) जज के नेतृत्व में न्यायायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने राज्य के मंत्री अरुप विश्वास और सुजीत बसु को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की।

विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सेमी के कार्यक्रम में युवा खेल प्रेमियो के साथ धोखाघड़ी की गई। मेसी को मंत्रियों-नेताओं, आयोजकों, उद्योगपतियों और उनके परिवार के लोग घेरे रहे, जिसके कारण वहां दर्शक निराश हो गए। वे मेसी को देख नहीं पा रहे थे। उनकी मंशा को पूरी करने की बजाय उन पर लाठी बरसाई गई और खदेड़ा गया। उन्होंने सेमी को घेरे हुए मंत्रियों-नेताओं, आयोजकों, उद्योगपतियों और उनके परिवार के लोगों की तस्वीर दिखाई। उन्होंने पीन के पानी की बोतले और उसे बेचने वाले की तस्वीर दिखाई और सवाल किया कि इन बोतलों को बेचने के लिए किसकी इजाजत से स्टेडियम में लाई गई जबकि इसकी पाबंदी है। 

भाजपा नेता ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त के खिलाफ एफआइआर की नकल दिखाई और कहा कि इसमें लिखे विवरण से ही पता चल जाता है कि इसमें कई खामी है जिससे मुख्य आयोजक को बचाया जा सकता है। राज्य पुलिस अपने बचने के लिए केंद्रीय पुलिस पर जिम्मेदार ठहरा रही है। 
उन्होंने कहा कि घटना और ममता सरकार की विफलता को लेकर भाजपा आंदोलन जारी रखेगी और इसे विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी। भाजपा युवा मोर्चा ने घटना के विरोध में धर्मतला में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/ravi-shankar-prasad-attacks-rahul-gandhi/101204

 

Related to this topic: