भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पुलिस का टीएमसीकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके इशारे पर उनके विधानसभा क्षेत्र की पुलिस भाजपा समर्थकों पर जुल्म ढा रही है।
कोलकाता। भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पुलिस का टीएमसीकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके इशारे पर उनके विधानसभा क्षेत्र की पुलिस भाजपा समर्थकों पर जुल्म ढा रही है। उन्होंने नंदीग्राम थाने की पुलिस को यह कह चेतावनी दी कि ममता बनर्जी के सत्ता से चले जाने पर उसकी खबर ली जाएगी।
नंदीग्राम थाने की पुलिस पर महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप
उन्होंने नंदीग्राम थाने की पुलिस पर गैरकानूनी तरीके से उनके समर्थक के घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि उनका समर्थक अपने घर में नहीं था। पुलिस ने उसके ससुराल में जाकर उसे झूठे मामले में गिरफ्तार किया। उन्होंने नंदीग्राम थाने की पुलिस को कहा कि वे कोलकाता हाई कोर्ट में इस मामले को ले जाएंगे और उसके करतूतों का खुलासा करते हुए अपने समर्थक को न्याय दिलाएंगे। उन्होंने कहा 2026 में होने वाले चुनाव के पहले से ही उनके विधानसभा क्षेत्र में लोगों को आंतकित किया जा रहा है।
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्हें कोलकाता से तुरत नंदीग्राम आना पड़ा। उन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस जुल्म होने तुरंत बुलाया। इधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नंदीग्राम थाने की पुलिस से अनुसीच जाति की महिला को प्रताड़ित करने के आरोप संबंधी मामले पर रिपोर्ट मांगी है।
सांसद अभिषेक बनर्जी 16 जनवरी के बाद नंदीग्राम में करेंगे रैली
सुत्रों के अनुसार टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 16 जनवरी के बाद नंदीग्राम में अपना कार्यक्रम बनाया है। वे रैली करेंगे। उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को उनके कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की तैयारी करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से परास्त हो गई थीं। इस बार टीएमसी शुभेंदु अधिकारी को परास्त करने के लिए पूरी ताकत से तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/pankaj-chaudhary-warning-sparks-ceasefire-in-bjp-brahmin-discontent-persists/102716
पंकज चौधरी की चेतावनी से बीजेपी में सीजफायर, ब्राह्मणों में असंतोष बरकरार