प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

मप्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से..

मप्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से मचा बवाल, BJP पर भी साधा निशाना

MP News : बड़वानी। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'धार्मिक पहचान' और 'आदिवासी अस्मिता' को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

मप्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से मचा बवाल bjp पर भी साधा निशाना

मप्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से मचा बवाल, BJP पर भी साधा निशाना |

MP News : बड़वानी। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर 'धार्मिक पहचान' और 'आदिवासी अस्मिता' को लेकर नई बहस छिड़ गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भगवान हनुमान और राम की वानर सेना को आदिवासी बताकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। 

भगवान राम की वानर सेना आदिवासी थी

बड़वानी जिले में आयोजित आदिवासी अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान हनुमान और भगवान राम की वानर सेना आदिवासी थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आगे कहा, ''रामायण में राम की सेना की बात हुई तो आदिवासियों को वानर बना दिया। रामायण में कहा है कि जंगल के अंदर एक शबरी मिली जो राम को बेर खिलाती है, तो क्या एक ही आदिवासी थी। पूरे जंगल में? नहीं, जितने लोग सेवा में राम के साथ थे, सब आदिवासी थे।

हनुमान जी भी आदिवासी थे

हनुमान जी को आदिवासी बताते हुए उमंग सिंगार ने कहा, ''हम हनुमान जी की पूजा करते हैं। गांव-गांव में हनुमान के मंदिर हैं, जो हमारे वंशज हैं, मैं तो कहता हूं, वह भी हमारे हैं, वह भी आदिवासी हैं।'' वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उमंग सिंगार ने कहा, ''जब हिंदू और भगवानों की बात आती है, तो ये मोदी की पतंग उड़ाते हैं। ये हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, जिसका मतलब है कि ये आदिवासियों को उड़ा रहे हैं।"

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/9-uk-universities-to-open-campuses-in-india/131214

Related to this topic: