प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और जेयूपी के...

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और जेयूपी के सुप्रीमो हुमायूं कबीर आमने-सामने

West bengal : पश्चिम बंगाल में भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के नेता हुमायूं कबीर के दूसरे के विरोध में...

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और जेयूपी के सुप्रीमो हुमायूं कबीर आमने-सामने

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और जेयूपी के सुप्रीमो हुमायूं कबीर आमने-सामने |

West bengal : पश्चिम बंगाल में भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के नेता हुमायूं कबीर के दूसरे के विरोध में आमने-सामने आ गए है। शुभेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर पर बांग्लादेश जाकर एक कट्टरवादी संगठन से फंड लेने का आरोप लगाया है तो हुमायूं कबीर ने उन्हें आरोपों को सीबीआई, ईडी से जांच कराकर साबित करने की चुनौती दी है। 

भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कगना  है कि हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिंदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने के पहले बांग्लादेश गए और वहां सात दिन रहे। उन्होंने वहां के कट्टरवादी संगठन से फंड प्राप्त किया है। उनका बांग्लादेश के उस  संगठन से संबंध है। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी यह भी कहना है टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और बांग्लादेश के उस संगठन से संबंध है जिस संगठन से हुमायूं कबीर का संबंध है। बांग्लादेश के उस संगठन को यहां से मदद मिली है और वह संगठन विधानसभा चुनाव में टीएमसी और हमायूं कबीर को मदद करेगा। ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर चुनाव के बाद एक हो जाएंगे। 

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी पर पलटवार करते हुए जेयूपी के सुप्रमों हुमायूं कबीर का कहना है कि वे बांग्लादेश गए थे और वहां बारह दिन रहे। उनके वहां बहुत अपने लोग हैं। शुभेंदु अधिकारी यह साबित करें कि उन्होंने बांग्लादेश के किसी  कट्टरवादी संगठन से फंड लिया है। वे सीबीआई या ईडी या किसी भी केंद्र की एजेंसी से जांच करवा सकते हैं। केंद्र में उनकी पार्टी की सरकार है। हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: