प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्य प्रदेश के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को...

मध्य प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा नए न्यूनतम वेतन का एरियर

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर...

मध्य प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा मिलेगा नए न्यूनतम वेतन का एरियर

मध्य प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा नए न्यूनतम वेतन का एरियर |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से इन कर्मचारियों को जल्द ही नए और पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन का एरियर (बकाया राशि) दिया जाएगा। ​इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

​कर्मचारियों को लाभ

जानकारी के अनुसार, इन आउटसोर्स कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन और परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाना तय किया गया है। लंबे समय से चल रही मांग के बाद इस प्रक्रिया को मंजूरी मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर है।

​​एरियर भुगतान में तेजी

सरकार ने संबंधित अधिकारियों को आउटसोर्स कर्मचारियों के एरियर भुगतान की प्रक्रिया को तत्काल तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 की तारीख से ही इस पुनरीक्षित न्यूनतम वेतन और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर जोड़कर दिया जाएगा।

मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

सभी जिलों के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों से भुगतान संबंधी पूरी जानकारी तैयार कर शीघ्र अति शीघ्र मुख्यालय (हेडक्वार्टर) भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि बजट आवंटन और वितरण में देरी न हो।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nppa-fixes-retail-prices-for-30-essential-medicine-formulations/209979

Related to this topic: