प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यमुना घाट पर नाविकों पर कथित हमला

मथुरा: वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला, 10 से अधिक घायल और दो की हालत गंभीर

वृंदावन के यमुना घाट पर नाविकों पर कथित धारदार हथियारों से हमला हुआ। 10 से अधिक नाविक घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मथुरा वृंदावन में यमुना घाट पर नाविकों पर धारदार हथियारों से हमला 10 से अधिक घायल और दो की हालत गंभीर

Over 10 boatmen injured in attack at Yamuna Ghat in Vrindavan, Mathura |

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। धर्मनगरी वृंदावन में यमुना घाट पर मंगलवार दोपहर नाविकों पर कथित हमले से हड़कंप मच गया। आरोप है कि किराया मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने निषाद समाज के नाविकों पर धारदार हथियारों और सूजों से हमला कर दिया। घटना में 10 से अधिक नाविक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घटना के बाद निषाद समाज में आक्रोश है और लोगों ने पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किराया मांगने को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाविक रोज की तरह श्रद्धालुओं को यमुना में नौका विहार करा रहे थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने नाव में भ्रमण करने के बाद किराया देने से इनकार कर दिया। किराया मांगने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। नाविकों का आरोप है कि इसके बाद ठाकुर प्रयांशु सिंह जादौन के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और धारदार हथियारों व सूजों से हमला कर दिया।

हमले के बाद घाट पर मची भगदड़

अचानक हुए हमले से घाट पर भगदड़ मच गई और कई नाविकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

सरकारी एंबुलेंस में भी मारपीट का आरोप

मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि घायल नाविकों को सरकारी एंबुलेंस से आगरा रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में भी उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि सरकारी एंबुलेंस के चालक के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।

निषाद समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद निषाद समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों ने इसे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करने वाले नाविकों की आजीविका और सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की भी मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें:   मुरैना में खूनी संघर्ष में घायल राजेंद्र कुशवाह की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: