प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रात में 25 से अधिक नल कनेक्शन काटे गए

रात के अंधेरे में काट दिए गए 25 से अधिक नल कनेक्शन, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप

बुरहानपुर के सिंधीपुरा वार्ड क्रमांक 20 में जलावर्धन योजना की पाइप लाइन से जुड़े 25 से अधिक नल कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है।

रात के अंधेरे में काट दिए गए 25 से अधिक नल कनेक्शन cctv फुटेज से मचा हड़कंप

Public Service |

मध्यप्रदेश: बुरहानपुर के सिंधीपुरा वार्ड क्रमांक 20 में जलावर्धन योजना की पाइप लाइन से जुड़े 25 से अधिक नल कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना 18 जून की देर रात की बताई जा रही है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को पेयजल आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ा।

25 से अधिक कनेक्शनों को पहुंचाया नुकसान

नगर निगम के अनुसार अज्ञात लोगों ने दुर्गा मैदान गेट नंबर 2 से लेकर डॉ. रमेश महाजन के पुराने दवाखाने तक लगे नल कनेक्शनों को नुकसान पहुंचाया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग नल कनेक्शनों के पास दिखाई दे रहे हैं।

CCTV फुटेज ने बढ़ाई हलचल

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में क्षेत्र के एक पूर्व पार्षद लोगों को निर्देश देते नजर आ रहे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम ने गणपति नाका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच शुरू कर दी है।

पूर्व पार्षद ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं पूर्व पार्षद विजय गांजेवाला ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे केवल क्षेत्र में मौजूद थे और एक व्यक्ति की पानी की समस्या दूर कराने में मदद कर रहे थे। उन्होंने 25 से अधिक कनेक्शन कटवाने के आरोपों से साफ इनकार किया है।

पुलिस जांच जारी

मामले को लेकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: पेड़ के नीचे खड़े थे काका-भतीजा, आकाशीय बिजली ने छीन ली दोनों की जान

Related to this topic: