Asaduddin Owaisi : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी मजबूत है तो उसकी जिम्मेदार TMC और ममता बनर्जी हैं...
ओवैसी ममता बनर्जी और भाजपा पर जमकर बरसे, कहा - 'TMC और बीजेपी में कोई फर्क नहीं...' |
Asaduddin Owaisi : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी मजबूत है तो उसकी जिम्मेदार TMC और ममता बनर्जी हैं, जितना नुकसान भारत के संविधान और मुस्लिम खास तौर से गरीबों को बीजेपी और पीएम मोदी से होता है. वे आसनसोल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ओवैसी ममता बनर्जी और बीजेपी पर जमकर बरसे.
ओवैसी ने कहा कि उतना नुकसान TMC से भी होता है. बंगाल में जिस ब्लॉक में काफी मुसलमान है, वहां पर स्कूल, अस्पताल नहीं है और अगर अस्पताल है तो बेड नहीं है. अगर बेड है तो डॉक्टर नहीं है. उस इलाके में जमीन के नीचे लोगों को साफ जल नहीं मिलता है और किसानों को कोई मदद नहीं दी जाती है. यहां पर सबसे दिक्कत महिलाओं को आ रही है.
उन्होंने कहा कि SIR में मुस्लिम लोगों के नाम काटे गए और हिंदुओं का नाम भी काटा गया. SIR में सभी का नाम हो, सरकार आपकी है मुख्यमंत्री आप हैं सत्ता आपके पास है अगर आप उन गरीबों की मदद कर देती, उनका नाम डालने के लिए दस्तावेज बना देते, लेकिन ममता बनर्जी को सिर्फ आपके वोट से मतलब है आपके नाम अगर कट रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी TMC पर भी आती है. TMC और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है. ये सही मायने में एक दूसरे के भाई-बहन हैं, जो बंगाल की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-inaugurated-the-shri-guru-bhairavaikya-temple/174525