प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस का रिसाव से...

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस का रिसाव से दहशत

इंदौर। शहर के घनी आबादी वाले रावजी बाजार इलाके में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया...

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस का रिसाव से दहशत

इंदौर के रावजी बाजार में जहरीली गैस का रिसाव से दहशत |

इंदौर। शहर के घनी आबादी वाले रावजी बाजार इलाके में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हवा में जहरीली गैस फैल गई। इस गैस के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ और आंखों में जलन महसूस होने लगी।

कम से कम 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कम से कम 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी। उन्हें उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। गैस की गंध इतनी तेज थी कि लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल था और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

​पुलिस जांच में यह पता चला

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  प्रारंभिक जांच में रावजी बाजार थाने के पीछे स्थित एक कबाड़ की दुकान में गैस से जुड़ा कुछ संदिग्ध और अवैध काम किया जा रहा था। इसी काम के दौरान सिलेंडर या गैस उपकरण में गड़बड़ी होने के कारण गैस का रिसाव शुरू हो गया।

पुलिस ने की घेराबंदी

प्रशासन ने एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को मौके पर तैनात किया गया है। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि लोग प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें। नगर निगम और पुलिस जांच कर रहे हैं कि वहां किस तरह की गैस का उपयोग हो रहा था और क्या इसके लिए कोई सुरक्षा मानक अपनाए गए थे।

मास्क लगाएं व सुरक्षित दूरी बनाएं

विशेषज्ञ बताते हैं कि इस तरह की घटना पर क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग चेहरे पर गीला रुमाल या मास्क लगाएं और प्रभावित स्थान से सुरक्षित दूरी बनाए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: