प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सागर में कटरबाजी से शहर में दहशत..

सागर में कटरबाजी से शहर में दहशत, एक व्यक्ति की मौत

सागर। शहर के कटरा बाजार के पास एक ताजा मामला सामने आया है, जहां भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी...

सागर में कटरबाजी से शहर में दहशत एक व्यक्ति की मौत

सागर में कटरबाजी से शहर में दहशत, एक व्यक्ति की मौत |

सागर। शहर के कटरा बाजार के पास एक ताजा मामला सामने आया है, जहां भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि गुरुवार रात को मुख्य बाजार कटरा में शिमला होटल के पास कटरबाजों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इतवारी टौरी निवासी एक युवक और उसके साथी करण राजपूत ने युवक (संकेत साहू) से विवाद किया, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने संकेत की पीठ पर कटर से वार कर दिया। हमले में युवक की पीठ पर करीब एक फुट लंबा गहरा घाव हो गया। इससे पहले एक व्यक्ति की कटरबाजी में मौत हो चुकी है। 

मुख्य आरोपी फरार, साथी धराया

घटना के बाद मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा, लेकिन उसके साथी करण राजपूत को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। वह लोगों को धमका रहा था, जिससे गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

24 घंटे में तीन घटना, एक व्यक्ति की मौत

सागर में पिछले 24 घंटों के भीतर कटरबाजी की तीन प्रमुख घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बुधवार रात रानीपुरा इलाके में समोसे की दुकान चलाने वाले चंद्रलेश चौरसिया की कटर से गला रेतकर हत्या कर दी गई और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

आम आदमी में असुरक्षा का माहौल

भय का माहौल : लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना है

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101
 

Related to this topic: