Bihar News : पप्पू यादव ने शनिवार को कहा कि इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में पैसे बांटने को अपराध बताया गया है...
बाढ़ पीड़ितों को कैश बांटने को लेकर पप्पू यादव को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, जानें क्या बोले? |
Bihar News : पप्पू यादव ने शनिवार को कहा कि इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में पैसे बांटने को अपराध बताया गया है. अगर यह अपराध है तो मैं हर वंचित और पीड़ित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है.
उन्होंने आगे कहा कि वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव के बाढ़ पीड़ितों के घर गंगाजी में बह गए थे. पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने उनकी मदद नहीं की, तो क्या वे गृह राज्य मंत्री, स्थानीय सांसद या स्वघोषित मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की तरह मूकदर्शक बने रहते?
चुनाव आयोग के सख्त नियम
80 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 5 लाख रुपए नकद बांटे थे. इसी पर ही चुनाव आयोग ने केस दर्ज किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर की चुनाव आयोग ने पप्पू यादव के खिलाफ एक्शन लिया था. यह मामला वैशाली जिले के गणियारी गांव का बताया जा रहा है. बाढ़ में कई परिवार बेघर हुए. पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की थी. उन्हें आर्थिक सहायता दी थी. चुनाव आयोग के सख्त नियमों की बात करें तो चुनाव आयोग के नियमों में है कि कोई भी राजनेता आचार संहिता लागू होने के बाद उपहार या आर्थिक सहायता नहीं दे सकता है. वोटरों को लुभाने की कोशिश मानी जाती है.
दो चरणों में चुनाव
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nobel-laureate-machado-praised-india-saying-india-can-become-an/95360