NEET UG Exam Cancelled : नीट यूजी पेपर लीक मामले में सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को कहा कि जो सरकार एक NEET परीक्षा सही से...
सरकार एक NEET परीक्षा सही से नहीं करवा सकती, भ्रष्टाचार पर वार की बात करती है : पप्पू यादव |
NEET UG Exam Cancelled : नीट यूजी पेपर लीक मामले में सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को कहा कि जो सरकार एक NEET परीक्षा सही से नहीं करवा सकती है. वह भ्रष्टाचार पर वार की बात करती है, अत्यंत हास्यास्पद है. मोदी सरकार ने NEET परीक्षा को माफियाओं को बेच दिया है. उसमें अपनी हिस्सेदारी लेकर चैन से सोती है, हमारे बच्चे भ्रष्टाचार की जननी सरकार के कुकर्म का खामियाजा भुगत रहे हैं.
कपिल सिब्बल ने भी साधा निशाना
कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसके बारे में बच्चों के साथ मन की बात करनी चाहिए न कि लीक क्यों हो रहा है? ये लीक पेपर तो पकड़ा गया और जहां नहीं पकड़े गए उनका क्या? व्यापम क्या था, उसका कुछ हुआ? किसी का इस्तीफा लिया? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? शिक्षा मंत्री तो देंगे नहीं तो कौन लेगा? नीट की बात छोड़ दीजिए, 65 से 70 एग्जाम के पेपर देश भर में 2019 में लीक हुए हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/neet-ug-2026-cancelled-amid-paper-leak-row/203957