Pappu Yadav : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. पप्पू यादव...
'अगर ऐसा हुआ तो बिहार उन्हें...', पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई तो पप्पू यादव का बयान |
Pappu Yadav : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री साहब से बधाई मिली है. मुझे लगता है कि शायद मोदी जी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे.
उन्होंने लिखा कि अगर ऐसा हुआ तो बिहार उन्हें हमेशा याद रखेगा. ऐसा इसलिए लगता है, क्योंकि किसी को मुख्यमंत्री पद छोड़कर सांसद बनने पर बधाई देना उचित नहीं लगता. प्रधानमंत्री पद के लिए बधाई देना अधिक उचित होगा.
विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आपका ऐतिहासिक योगदान
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आपका ऐतिहासिक योगदान है. मजबूत आधारभूत संरचना का निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, महिला सशक्तिकरण की प्रभावी पहल तथा सुदृढ़ कानून-व्यवस्था ने राज्य को नई पहचान दी है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bengal-amit-shah-releases-party-manifesto/156275