प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

पूर्णिमा की रात पूर्ण चंद्रग्रहण

पूर्णिमा पर दिखेगा चंद्रग्रहण, मध्य प्रदेश में आंशिक रूप से नजर आएगा नजारा

आज मंगलवार को आसमान में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। पूर्णिमा की रात पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, हालांकि मध्य प्रदेश में यह पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक रूप में दिखाई देगा।

पूर्णिमा पर दिखेगा चंद्रग्रहण मध्य प्रदेश में आंशिक रूप से नजर आएगा नजारा

Partial Lunar Eclipse Visible in Madhya Pradesh Tonight |

भोपाल। आज मंगलवार को आसमान में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। पूर्णिमा की रात पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, हालांकि मध्य प्रदेश में यह पूर्ण रूप से नहीं, बल्कि आंशिक रूप में दिखाई देगा। राज्य में यह ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में नजर आएगा, यानी जब चंद्रमा उदय होगा, उसी समय वह ग्रहण की अवस्था में रहेगा।

प्रदेश में सबसे पहले सिंगरौली व अंत में अलीराजपुर में

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में सबसे पहले सिंगरौली में शाम करीब 6:01 बजे चंद्रग्रहण दिखाई देना शुरू होगा, जबकि सबसे आखिर में अलीराजपुर में यह नजर आएगा। भारत में यह पूर्ण चंद्रग्रहण होने के बावजूद मध्य प्रदेश सहित कई हिस्सों में यह आंशिक रूप से ही दिखाई देगा। कुछ मिनटों तक चंद्रमा का हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा, जिससे उसका रंग हल्का तांबई या लालिमा लिए दिखाई दे सकता है।

आकर्षण का केंद्र

वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्रग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है और इसे नंगी आंखों से देखना सुरक्षित होता है। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। होली के उत्साह के बीच यह खगोलीय नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। मौसम साफ रहा तो प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इसे आसानी से देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/licenses-of-three-bars-suspended-for-late-night-violations/146992

देर रात शराब परोसने पर तीन बार के लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित

Related to this topic: