प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ओवरब्रिज पर बस हादसा, 11 घायल

राजगढ़ में ओवरब्रिज के घुमाव पर यात्री बस हादसे का शिकार, 11 घायल; डिजाइन पर उठे सवाल

राजगढ़ में ब्यावरा-इंदौर मार्ग पर ओवरब्रिज के तीखे घुमाव पर यात्री बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं और ओवरब्रिज के डिजाइन पर सवाल उठ रहे हैं।

राजगढ़ में ओवरब्रिज के घुमाव पर यात्री बस हादसे का शिकार 11 घायल डिजाइन पर उठे सवाल

Passenger Bus Accident in Rajgarh: 11 Injured as Bus Skids on Sharp Overbridge Turn |

राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। ब्यावरा से इंदौर जा रही यात्री बस ओवरब्रिज के घुमाव पर तिरछी होकर रगड़ाती चली गई।हादसा इतना भयावह कि नींद में सो रहे यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए,अपर बर्थ पर सो रहे कई यात्री सीधे नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी घायल

हादसे में घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया, हादसे में महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं,कुल 11 घायल बताये जा रहे है। हादसे की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री विधायक नारायण सिंह पवार, एसपी अमित तोलानी और एसडीएम गोविंद दुबे मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली।

ओवरब्रिज के डिजाइन/टर्न को लेकर उठे सवाल

इसी स्पॉट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं,स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान ही ओवरब्रिज के डिजाइन/टर्न को लेकर सवाल उठे थे।मामले को लेकर पहले भी जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर खामी दूर करने की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।

सिंगल-वे और 90 डिग्री का तीखा टर्न हादसे की बड़ी वजह

सिंगल-वे और 90 डिग्री का तीखा टर्न हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है ।हादसे के बाद एक बार फिर ओवरब्रिज के निर्माण और डिजाइन पर सवाल खड़े।राजगढ़ जिले की संजीवनी 108 सेवा पर भी सवाल—सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप हे । घायलों को स्टोल में भर्ती कराया ओर मृतकों का पीएम करवाने भेजा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: MTV Roadies की धमाकेदार वापसी, 'Roadies REBIRTH' में फिर होस्ट बनेंगे रणविजय सिंघा

Related to this topic: