शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर रविवार तड़के एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले के डिवाइडर से जा टकराई।
शाजापुर (मध्य प्रदेश)। नेशनल हाईवे-52 पर ठुकराना जोड़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले के डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में बस सवार करीब 25 से 30 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर बस में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बस के अगले हिस्से को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं हादसे के दौरान क्लीनर नाले में जा गिरा।
रेस्क्यू के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा
सूचना मिलते ही डायल-112 के पवन शर्मा और विजय नागौर, लालघाटी एवं सुनेरा थाना डायल-112 की टीमें तथा हाईवे-1033 मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यह भी पढ़ेंः सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना क्या देता है संकेत? जानिए धार्मिक मान्यता