प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का चंद घंटों में खुलासा

पंतजलि मेगा स्टोर में ₹65 हजार की चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद की नकदी

राजनांदगांव शहर के एक पंतजलि मेगा स्टोर में हुई नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम बरामद की है।

पंतजलि मेगा स्टोर में ₹65 हजार की चोरी का खुलासा पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद की नकदी

Patanjali Mega Store Theft Solved Within Hours |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। शहर के एक पंतजलि मेगा स्टोर में हुई नकदी चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

दुकान के पीछे से प्रवेश कर चुराए करीब ₹65 हजार

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां जीई रोड स्थित पंतजलि मेगा स्टोर्स से 30 मई की सुबह अज्ञात चोर ने दुकान के पीछे से प्रवेश कर गल्ले में रखी करीब ₹60 हजार से ₹65 हजार रुपये की नकदी पार कर दी थी। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टांकापारा निवासी आदित्य उर्फ हरिया रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से ₹12887 नकद बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 12 हजार 887 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा हो गया।

यह भी पढ़ें: यूएन की यौन हिंसा रिपोर्ट में इजराइल शामिल, OIC ने किया फैसले का स्वागत

Related to this topic: