MP News : भोपाल। एम्स भोपाल का हाल बेहाल हो गया है। इसे देश के सबसे अधिक भरोसेमंद संस्थान में गिना जाता है।
MP News : भोपाल। एम्स भोपाल का हाल बेहाल हो गया है। इसे देश के सबसे अधिक भरोसेमंद संस्थान में गिना जाता है। यहां मरीज परेशान हो रहे हैं, क्योंकि जरूरी जांच बंद हो गया है। डॉक्टर तो जांच लिख रहे हैं, पर मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। ब्लड कल्चर, यूरिन कल्चर, हेपेटाइटिस-सी, एएसओ जांच, आरएच फैक्टर, आरएस फैक्टर और एच1-बीएसी जांच उपलब्ध न होने से इलाज की प्रक्रिया गडमड हो गई है।
इससे रोजाना आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। मालूम हो कि प्रतिदिन करीब तीन हजार लोग एम्स पुहंचते हैं। उल्लेखनीय है कि जांच अस्पताल में भर्ती मरीजों को बाहर से जांच कराने पर रोक है। हालत इस प्रकार की है कि मरीज बाहर से जांच नहीं करवा पा रहे हैं और अंदर जांच बंद है। इससे सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रहा है।
किडनी और लिवर के मरीज औऱ इम्यून सिस्टम से जूझ रहे मरीज बेहाल हो रहे हैं। कई लैब एम्स के बाहर हैं। ये लैब अपने को ऐसे पेश करते हैं कि जैसे वे एम्स के ही हिस्सा हैं। मरीज को परेशान होकर बाहर की मजबूरन जांच करवाना पड़ता है। सीटी स्कैन और एमआरआई का हाल भी इसी तरह का है। मालूम हो कि ओपीडी मरीज औऱ कम गंभीर मरीज को छह महीने बाद की डेट दी जा रही है। अस्पताल मे अत्यंत गंभीर मरीज को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि उनकी जान बचाई जा सके।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/karni-sena-agitation-ends-on-just-one-demand/102099