प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मीरगंज में टूटी पुलिया से हादसे का खतरा

बरेली में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

बरेली के मीरगंज स्थित सिधौली गांव में पुलिया टूटने से किसानों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लोग दो ह्यूम पाइपों पर रखे सीमेंट के खंभे से बने संकरे रास्ते से नदी पार कर रहे हैं।

बरेली में टूटी पुलिया बनी मुसीबत जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

मीरगंज में टूटी पुलिया से हादसे का खतरा |

बरेली: बरेली तहसील मीरगंज के गांव सिधौली में नहर नदी पर बनी पुलिया टूटने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों तक पहुंचने का दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण किसान और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। नदी में तेज बहाव के बीच अस्थायी रास्ते से गुजरना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने नदी पार करने के लिए दो ह्यूम पाइपों के ऊपर सीमेंट का खंभा रखकर अस्थायी रास्ता बनाया है। इसी संकरे रास्ते से महिलाएं, पुरुष और किसान नदी पार करते हैं। रास्ते पर संतुलन बिगड़ने से सीधे नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद लोग मजबूरी में इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की जल्द निर्माण कराने की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिया से होकर बड़ी संख्या में किसान रोजाना अपने खेतों पर जाते हैं। खेती के काम के लिए उन्हें प्रतिदिन नदी पार करनी पड़ती है। पुलिया टूटने के बाद से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सिधौली निवासी प्रवेंद्र दिवाकर ने बताया कि पुलिया काफी समय से टूटी हुई है। ग्रामीण रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से जल्द पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित रास्ता मिल सके और किसी संभावित हादसे को टाला जा सके। 

ये भी पढ़ें- स्नेहलता हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी की कार की होगी फॉरेंसिक जांच
 

Related to this topic: