मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान दमोह में बीएलओ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बांदकपुर के समीप रंजरा में काम कर रहे शिक्षक व बीएलओ ..
Madhya Pradesh : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान दमोह में बीएलओ की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बांदकपुर के समीप रंजरा में काम कर रहे शिक्षक व बीएलओ सीताराम (50) पिता परम सिंह गौंड निवासी पठारी की गुरुवार शाम गांव में गणनापत्रक भरवाते समय ड्यूटी के दौरान ही तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया, वहीं शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि बीएलओ सीताराम की ड्यूटी रंजरा एवं कूडाकूडन गांव में बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। उसके क्षेत्र में 1319 मतदाता हैं, लेकिन मात्र 13 फीसदी कार्य ही पूरा हुआ है। इससे उनपर दबाव बना हुआ था।
इस बीच मंडीदीप में भी निलंबित होने के डर से मीटिंग के बाद बीएलओ को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। एसआईआर में लगे कर्मचारियों पर बढ़ते दबाब के बीच गुरूवार रात रायसेन जिले के मंडीदीप में बीएलओ रमाकांत पांडे (45) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात करीब 9.30 बजे वे आनलाइन बैठक में थे।
बैठक के 10 मिनट बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन बताते हैं कि देर रात तक काम, अधिकारियों के फोन और निलंबित होने के भय ने मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। रमाकांत वार्ड 17 टीलाखेड़ी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे और बीएनओ की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
मध्यप्रदेश के साथ गुजरात में भी बीएलओं द्वारा आत्महत्या की खबर मिली है। गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एसआईआर में लगे बीएलओ अरविंद वढेर ने फांसी लागाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का दावा है कि उनके सुसाइड नोट में लिखा है कि एसआईआर के मानसिक तनाव ने उन्हें टूटने पर मजबूत किया। वे जिले के सबसे अच्छे काम करने वाले बीएलओ में थे। और 40 फीसदी काम पूरा कर चुके थे। एक दिन पहले खेड़ा जिले में एक बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/prime-minister-narendra-modi-met-italian-pm-giorgia-meloni/98487