प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन

युवक का अवैध तमंचा व तलवार से साथ फोटो वायरल

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी हथियारों का प्रदर्शन नहीं रुक रहा है।

युवक का अवैध तमंचा व तलवार से साथ फोटो वायरल

Photo Goes Viral Showing Youth With Illegal Firearm and Sword |

मुजफ्फरनगर, ( उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक की अवैध तमंचे और तलवार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

युवक खुलेआम अवैध हथियार के साथ आया नजर

वायरल फोटो में युवक खुलेआम अवैध हथियार और तलवार के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक की पहचान कवाल गांव के निवासी अरशद के  पुत्र मेहताब के रूप में हुई है। फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के आधार पर आगे की जाएगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फोटो हाल की है या पुरानी तथा युवक के पास दिखाई दे रहे हथियार वैध हैं या अवैध। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन गैरकानूनी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें। ऐसा करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। यदि किसी के पास अवैध हथियार पाए जाते हैं या सोशल मीडिया के माध्यम से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है, कि पुलिस समय-समय पर सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाती रही है। इसके बावजूद कई युवक लोकप्रियता हासिल करने के लिए अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं।


यह भी पढ़ेः लखनऊ विश्वविद्यालय में धर्मांतरण रोकथाम के लिए विशेष पहल, छह नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

Related to this topic: