नरसिंहपुर। सोमवार सुबह बरमान क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन ओवरब्रिज से नीचे गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आठ मजदूर घायल हो गए।
नरसिंहपुर। सोमवार सुबह बरमान क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन ओवरब्रिज से नीचे गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आठ मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक ने सामने आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।
पुलिस और एंबुलेंस को सूचना
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार औऱ क्षमता से अधिक सवारी से आशंका
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े: चुनाव आयोग रोज़ SIR की रिपोर्ट देगा
https://www.primenewsnetwork.in/state/election-commission-to-report-sir-daily/145479