प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी पिकअप

रायबरेली में टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी पिकअप, दो की मौत

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दखिना टोल प्लाजा के पास ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक इंद्रजीत पटेल और परिचालक रमेशचंद्र की मौत हो गई।

रायबरेली में टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी पिकअप दो की मौत

डिवाइडर से टकराई ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी पिकअप |

रायबरेली: लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरांवा थाना क्षेत्र स्थित दखिना टोल प्लाजा के पास तीन दिन पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस सनसनीखेज वीडियो ने हादसे की भयावहता को एक बार फिर सामने ला दिया है। वायरल फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा की लेन में बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पिकअप में लदे भारी-भरकम ऑक्सीजन सिलेंडर हवा में उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस दुर्घटना में पिकअप चालक इंद्रजीत पटेल (55) निवासी देवपुर, प्रयागराज और परिचालक रमेशचंद्र निवासी जौनपुर की मौत हो गई थी। 

हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन लखनऊ से ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसी में फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को केबिन से बाहर निकलवाया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहनलालगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे पर बिखरे सिलेंडरों को हटवाकर पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया था। अब सामने आए इस सीसीटीवी फुटेज ने एक बार फिर उस वीभत्स हादसे की याद ताजा कर दी है, जिससे वाहन चालकों की लापरवाही और रफ्तार के खतरे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- एक बार फिर विवादों में आई बरनाव गोशाला, प्रधानपति पर लगाया भुगतान न करने का आरोप
 

Related to this topic: