प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झुलसकर मासूम की मौत

पीलीभीत के पूरनपुर में गैस सिलेंडर में लगी आग से 2 साल की बच्ची की मौत, परिवार के 5 लोग झुलसे

पीलीभीत के पूरनपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के पांच लोग झुलस गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

पीलीभीत के पूरनपुर में गैस सिलेंडर में लगी आग से 2 साल की बच्ची की मौत परिवार के 5 लोग झुलसे

Pilibhit Cylinder Fire Kills 2-Year-Old Girl, Five Family Members Injured |

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। पूरनपुर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, आग में झुलसकर दो साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि चपेट में आकर परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, गैस लीकज होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

किचन में खाना बनाते समय भड़की आग

दरअसल कोतवाली पूरनपुर नगर के मोहल्ला बमनपुरी के रहने वाले नरेश जोशी पुत्र रघुवीर प्रसाद के घर के किचन में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई और किचन में आग की लपटे उठने लगी। आग की तेज लपटो की चपेट में आने से नरेश जोशी, उनका 14 वर्षीय पुत्र वासु, 9 वर्षीय पुत्री माही और उनकी पत्नी ज्योति झुलस गईं। 

हादसे में दो साल की बच्ची विष्टी की जलकर मौत

हादसे में सागर जोशी की करीब 2 वर्षीय पुत्री विष्टी की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सागर की पुत्री नरेश के घर खेलने आई थी। तभी इस हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम और इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर

हादसे की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम व संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। घायलों को उपचार के लिए 108 एबुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाल पवन पांडे भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, फिलाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल तस्करी के सौदे में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार, 14 लाख रुपये नकद बरामद

Related to this topic: