Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. पार्टियों के बड़े – बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं
Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं. पार्टियों के बड़े – बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं. बता दें कि पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कमर्शियल बन गया है. इस एयरपोर्ट के शुभारंभ से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा. आस-पास के जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा.
पीएम मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंचे. उन्होंने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन की सौगात दी. इस नए टर्मिनल से एयरपोर्ट की सुविधाएं भी बढ़ेंगी और क्षमता भी बढ़ेगी. इलाके के विकास और इंटरकनेक्टिविटी में भी सहायक होगा. जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा. बिहार को चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट मिल गया है. एयरपोर्ट का शुभारंभ हो गया. जिससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचेगा.
फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन
पहले पटना, गया और दरभंगा में बिहार का कमर्शियल एयपोर्ट था. अब पूर्णिया बिहार को भी एयरपोर्ट मिल गया. पूर्णया एयरपोर्ट से कोलकाता और अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट होगी. इंडिगो एयरलाइन की कोलकाता के लिए फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन होगी. एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राम मोहन नायडू, सिविल एविएशन मिनिस्टर मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/state/121/breaking/d51e801d/1f73ea32/breakingdetails/land-worth-rs-30000-crores-was-given-on-rent-of-rs-1-crore-congress-demands-in-46989