प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पीएम मोदी ने गुरु भैरवैक्य मंदिर का...

पीएम मोदी ने गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन

कर्नाटक। पीएम मोदी ने आज मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया...

पीएम मोदी ने गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन |

कर्नाटक। पीएम मोदी ने आज मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने बुधवार को मांड्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसी गुरु भैरवैक्या के मंदिर में उपस्थित होना और जगतगुरु डॉ. बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. हम सभी जानते हैं कि महास्वामीजी करूणा की प्रतिमूर्ति थे. 

उन्होंने कहा कि "उनकी करुणा न केवल मनुष्यों तक सीमित थी, वो सभी जीवों तक फैली हुई थी. मोर की रक्षा के लिए उन्होंने जो सामाजिक आंदोलन खड़ा किया, वो इसका उदाहरण है. ये केवल पर्यावरण संरक्षण का काम नहीं है. ये हमारी सांस्कृतिक चेतना से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है और भगवान सुब्रमण्यम का वाहन भी है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "हमारे समाज में समय-समय पर ऐसे महान व्यक्तित्व आते रहे हैं, जो केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं रहे. वे लोगों के बीच रहे. उन्होंने लोगों के सुख-दुख को समझा. उनके संघर्ष को महसूस किया और समाज को दुख से, पीड़ा से, कठिनाई से बाहर निकालने का रास्ता दिखाया. जगतगुरु डॉ. बाल गंगाधरनाथ महास्वामीजी भी ऐसी ही दिव्य विभूति थे. वो शरीर से हमारे साथ अभी नहीं हैं, लेकिन वे यहां मौजूद हैं."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-targeted-mamata-banerjee-rule-of-syndicates-and-mafias/174509

Related to this topic: