प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पश्चिम बंगाल में बोले PM मोदी...

'TMC मां, माटी, मानुष की बात करके सत्ता में आई थी, लेकिन...', पश्चिम बंगाल में बोले PM मोदी

पश्चिम बंगाल। पीएम मोदी ने शनिवार को झारग्राम में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि...

tmc मां माटी मानुष की बात करके सत्ता में आई थी लेकिन पश्चिम बंगाल में बोले pm मोदी

पश्चिम बंगाल। पीएम मोदी ने शनिवार को झारग्राम में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि "मैं बंगाल की बहनों को TMC की दूर्नीति से सावधान करना चाहता हूं. TMC मां, माटी, मानुष की बात करके सत्ता में आई थी, लेकिन TMC ने मां को धोखा दिया है."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "भाजपा ने प्रयास किया कि महिलाओं को 2029 के चुनाव से आरक्षण मिलना शुरू हो जाए, लेकिन महिला विरोधी TMC ने संसद में इसका विरोध किया. TMC ने हर प्रकार का छल, प्रपंच किया, जिससे बंगाल की महिलाओं को 33% आरक्षण न मिल पाए."

पीएम मोदी ने कहा कि "2014 से पहले देश में जब कांग्रेस की सरकार थी, TMC के लोग उस सरकार में भागीदार थे. उस समय सिर्फ 8 या 10 वन उपज पर MSP मिला करता था, यह हमारी सरकार है, जो 100 के करीब वन उपज पर MSP देती है, लेकिन TMC सरकार में आपको इसका भी फायदा नहीं मिलता. यह मोदी की गारंटी है कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की तरह बंगाल के आदिवासी परिवारों को भी इसका पूरा लाभ दिया जाएगा."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/software-engineer-arrested-as-mastermind-of-noida-violence/175585

 

Related to this topic: