प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - TMC को पाई-पाई का हिसाब...

TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा : PM मोदी

West Bengal : पीएम मोदी ने रविवार को सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि TMC को पाई-पाई...

tmc को पाई-पाई का हिसाब देना होगा  pm मोदी

TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा : PM मोदी |

West Bengal : पीएम मोदी ने रविवार को सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा. ये लोगों को भयभीत रखते थे. अब बंगाल सहन नहीं करेगा. भाजपा का मंत्र है. सबका साथ, सबका विकास, लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब.

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है। हम इसे सशक्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. यह प्रोजेक्ट बंगाल और सिक्किम की कनेक्टिविटी, ट्रेड और पर्यटन को बहुत बल देगा. TMC केंद्र सरकार की हर परियोजना में रुकावटे लगाती है.

उन्होंने कहा कि TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं. TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है. हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है. TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है. TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है. 

पीएम मोदी ने कहा कि "मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा. मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा. सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है. आपको हर बंगाली का दिल जीतना है. मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे. इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है. मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/indore-hc-double-meaning-shayari-not-a-crime/156726

Related to this topic: