प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

महागठबंधन पर पीएम मोदी ने निशाना साधा..

'लटक दल, भटक दल, झटक दल..', महागठबंधन पर पीएम मोदी ने निशाना साधा

Bihar Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, एक तरफ NDA है, जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है. दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है. ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें..

लटक दल भटक दल झटक दल महागठबंधन पर पीएम मोदी ने निशाना साधा

'लटक दल, भटक दल, झटक दल..', महागठबंधन पर पीएम मोदी ने निशाना साधा |

Bihar Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा, एक तरफ NDA है, जिसमें सूझबूझ से भरा नेतृत्व है. दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है. ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें, लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं. वे बेगूसराय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधा है. 

 

पीएम मोदी ने कहा कि इस महालठबंधन में अटक दल है, लटक दल है, भटक दल है, झटक दल है और पटक दल है. हमने जंगलराज को सुशासन में बदला. अब सुशासन को समृद्धि में बदलने का समय है. मैं बिहार की समृद्धि के लिए आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं. आपने हमेशा मोदी पर भरोसा किया है. नीतीश कुमार पर आशीर्वाद बरसाया है. आपका यही विश्वास विकास को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है.

 

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजलि की अर्पित 

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ग्राम गया था, जननायक का स्मरण किया. उनका आशीर्वाद है कि आज मेरे जैसा पिछड़ा इस मंच पर है. गरीबों को जोड़ने में उनकी भूमिका रही है. वे अनमोल रत्न थे. हमें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला. हमारी सरकार जननायक को प्रेरणा पुंज मानती है. मुफ्त इलाज, नल का जल, हर प्रकार की सुविधा एनडीए सरकार दे रही है. सामाजिक न्याय के दिखाए रास्ते को एनडीए ने सुशासन का आधार बनाया है. 

 

समस्तीपुर में पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं और कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है. ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है. उसने पक्का कर दिया है. नई रफ्तार से बिहार चलेगा, जब फिर आएगी एनडीए सरकार. लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है. फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर बिहार रखेगा. आगे उन्होंने कहा कि लोग कह रहे एक बार फिर सुशासन सरकार, जंगलराजवालों को दूर बिहार रखेगा. छठ पर्व में इतने लोगों का आना बड़ी बात है.

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bank-rule-change-can-four-nominee/95205

 

 

Related to this topic: