प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

नरेंद्र मोदी का 20 दिसंबर को और अमित शाह का...

नरेंद्र मोदी का 20 दिसंबर को और अमित शाह का 29-30 दिसंबर को करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा

टीएमसी के मुकाबले अपनी पार्टी भाजपा की स्थिति मजबूत करने बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा करेंगे।

नरेंद्र मोदी का 20 दिसंबर को और अमित शाह का 29-30 दिसंबर को करेंगे पश्चिम बंगाल का दौरा

PM Modi will visit West Bengal on December 20 and Amit Shah on December 29-30 |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी के मुकाबले अपनी पार्टी भाजपा की स्थिति मजबूत करने बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 दिसंबर को और केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह 29 व 30 दिसंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ताहेरपुर में पार्टी की रैली में लेंगे हिस्सा

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नदिया जिले के तहत रानाघाट लोकसभा क्षेत्र में ताहेरपुर में पार्टी की रैली में हिस्सा लेंगे। वे केंद्र सरकार की कई योजनाओं में भी शिरकत करेगे। पश्चिम बंगाल के सांसदों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर मतुआ समुदाय के इलाकों में रैली में हिस्सा लेने का अनुरोध किया था। पश्चिंम बंगाल में मतुआ समुदाय दलित समुदाय है और इनकी अच्छी आबादी है। उन्हें रिझाने के मकसद से ही भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय करवाया है।

गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में प्रदेश के कोर नेताओं के साथ करेंगे बैठक

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 और 30 दिसंबर को कोलकाता में रहेंगे और भाजपा के प्रदेश के कोर नेताओं की अहम बैठक करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उसकी तैयारी और पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के बारे मे चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर वोटरों को पार्टी के करीब लाने के लिए उठाए गए कदम, प्रदेश नेताओ के बीच आपसी एकता, तालमेल व समन्वय का आकलन करेंगे। फिर वे रणनीति तय करेंगे कि क्या-क्या जरूरी कदम उठाना है।

केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ लगातार मुखर हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

जानकारों का अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब टीएमसी की एसआइआर को मुद्दा बना कर केंद्र सरकार और भाजपा के विरोध में गतिविविधयां तेज हैं। एसआइआर की प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जा चुका है और वोटरों की सुनवाई की तैयारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ ज्यादा मुखर हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत से आशान्वित हैं पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता

भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ही अघोषित चुनावी रैली की शुरुआत है। मोदी और अमित शाह को सामने रख कर भाजपा के प्रदेश नेता विधानसभा चुनावी रण को फतह करना चाहते हैं। पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली से पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता काभी उत्साहित और आशान्वित हैं। 

पीएम मोदी ताहेरपुर में पिछले चुनाव में भी कर चुके हैं रैली

जानकारों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताहेरपुर में पहले भी पिछले चुनावों में रैली कर चुके हैं। रानाघाट के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ताहेरपुर का दौरा कर चुके है। ताहेरपुर रैली में नदिया जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिला उत्तर चौबीस परगना के भाजपा समर्थक मौजूद हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/upeida-reduces-speed-limit-on-all-expressways-due-to-fog/101669

UPEIDA ने कोहरे के कारण घटायी सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट

Related to this topic: