प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में महा जंगल राज को रोकने के लिए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – पश्चिम बंगाल में महा जंगल राज को रोकने के लिए तैयार है भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगूर में आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में कहा कि भाजपा ने बिहार में जंगल राज को आने से रोका है और अब पश्चिम बंगाल में महाजंगल राज को रोकने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – पश्चिम बंगाल में महा जंगल राज को रोकने के लिए तैयार है भाजपा

PM Narendra Modi said–BJP is ready to stop reign of lawlessness in West Bengal |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में भाजपा की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प सभा में कहा कि भाजपा ने बिहार में जंगल राज को आने से रोका है और अब पश्चिम बंगाल में महाजंगल राज को रोकने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में टीएमसी और उसकी सरकार रहते आम लोगों के बेटे-बेटियों को शिक्षा और नौकरी नहीं मिल सकती। टीएमसी और उसकी सरकार गरीब लोगो की दुश्मन है।

टीएमसी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

पीएम मोदी ने कहा की पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर एक-एक घुसपैठियों की पहचान करेगी और उन्हें वापस भेजेगी। घुसपैठिये यहां लोगों में घुलमिल कर रह रहे हैं। टीएमसी उनको संरक्षण दे रही है और वोट के लिए उनका बचाव करे के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने टीएमसी के लोगों पर भष्ट्राचार और माफियागिरी का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार की योजनमाओं को लागू नहीं होने से गरीब लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा है और राज्य पिछड़ रहा है। जिन राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, वहां लगातार विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सभा उन किसानों की जमीन पर हुई जिस जमीन को वाम मोर्चा की सरकार ने अधिग्रहण किया था। उस जमीन पर टाटा उद्योग नहीं लगा सका। सभा में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालागढ़ में विस्तारित पोर्ट प्रणाली के शिलान्यास, कोलकाता में इलेक्ट्रिक कैटामरान का लोकार्पण और जयरामबाटी से मयनापुर के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन किया। सांतरागाछी से कांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस, हावड़ा से आनंद विगार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, सियालदह से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस और जयरामबाटी से मयनापुर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 830 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं और उससे होने विकास और लोगों को लोगों को मिलने वाली सुविधाएं, रोजगार के अवसर के बारे में विस्तार के चर्चा की।

भाजपा की सरकार बनने पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम गीत का जिक्र किया और कहा कि आजादी के संघर्ष के इस मंत्री को अब विकसित भारत का मंत्र बनाना है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को ऐसा बनाना है जो पगले की तरह देश को दिशा दे। बंगाल की प्रेरणा को देश के कोने-कोने तक ले जाना है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और हर जिले की विशेषता का जिक्र किया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर उद्योग, कृषि, मछली पालन, जूट, कपड़ा, पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्र मे विकास होगा, इसकी गांरंटी है।

टीएमसी सरकार प्रदेश में लागू नहीं कर रही केंद्र सरकार की योजनाएं

प्रधानमोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार यहां केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रही है। उन्होंने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली प्रदेश में वहां की पिछली सरकार ने लागू नहीं किया था। सरकार भी चली गई और मुख्यमंत्री घर भेज दिए गए। अब वहां आयुष्मान योजना लागू है और तमाम विकास हो रहा है। उन्होंने त्रिपुरा का जिक्र किया और कहा कि वोममोर्चा की सरकार के वक्त 100 घरो में से चार घरो को पानी मिलता था और अब भाजपा की सरकार के समय में 100 घरों में 85 घरों को पानी मिल रहा है। उन्होंने यह संकेत किया कि डबल इंजन की सरकार होने पर विकास ही विकास होता है।

टीएमसी नौजवनों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कॉलेजों में दुष्कर्म होता है। हिंसा की घटनाओं पर लगाम नहीं है। संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में टीएमसी को सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उद्योग तभी लगेंगे जब कानून व्यवस्था ठीक हो। यहां दंगा, लूट, माफिया को खुली छूट है। टीएमसी नौजवनों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने युवकों और महिलाओं को अपने एक-एक वोट से इस बार विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सत्ता में परिवर्तन करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/scooty-collides-with-tractor-trolley-tragic-death-of-three-school-students/105390

हादसाः सोहागपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, तीन स्कूली छात्रों की दर्दनाक मौत

Related to this topic: