प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीसीटीवी की मदद से आरोपी ड्राइवर तक पहुंची पुलिस

ऑटो ड्राइवर ने छात्राओं को सुनसान इलाके में ले जाकर की बदसलूकी, पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा

राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ऑटो ड्राइवर ने छात्राओं को सुनसान इलाके में ले जाकर की बदसलूकी पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से आरोपी ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। घायल ऑटो ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सुनसान इलाके में ले जाकर ऑटो ड्राइवर ने की बदसलूकी

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले की दो छात्राएं परीक्षा देने के लिए लखनऊ आई थीं। परीक्षा केंद्र जाने के लिए दोनों छात्राएं एक ऑटो में सवार हुईं।  चारबाग से दोनों छात्राओं को ऑटो में बैठाकर आरोपी ऑटो ड्राइवर हसीब युवतियों को सुनसान इलाके में ले गया और बदसलूकी की वारदात को अंजाम देने लगा। दोनों छात्राओं ने जब विरोध किया तो ऑटो ड्राइवर हसीब ने छात्राओं के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया।

शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से फरार हुआ ऑटो ड्राइवर

छात्राओं ने जब शोर मचाना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी हसीब ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश में जुट गई। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। फुटेज की मदद से आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान हसीब के रूप में की गई।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल 

आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान होने के बाद पुलिस टीम जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी हसीब ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किये।

पहले भी बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर हरदोई जिले का निवासी है। वह लखनऊ में ऑटो चलाता है। हसीब का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। साल 2014 में बलात्कार के एक मामले में जेल भी जा चुका है। 

Related to this topic: