बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। खकनार थाना पुलिस...
बुरहानपुर में तस्कर को पुलिस ने दबोचा, सात पिस्टल बेच चुका था आरोपी, तीन पिस्टल बरामद |
बुरहानपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। खकनार थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पाचोरी के एक शातिर हथियार तस्कर ईडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 अवैध हस्तनिर्मित देसी पिस्टल बरामद की हैं।
आरोपी सात पिस्टल पहले ही बेच चुका था
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार तस्कर ईडा इन तीन पिस्टलों की बरामदगी से पहले ही पाचोरी में बनी 7 देसी पिस्टल और 2 मैग्जीन 'रणजीत' नाम के एक अन्य तस्कर को बेच चुका था। पूछताछ के दौरान आरोपी ईडा ने स्वीकार किया कि उसने 8 मई को पाचोरी के ही रहने वाले हरदीप सिंह से कुल 10 पिस्टल और 2 मैग्जीन खरीदी थीं, जिनमें से सात वह आगे सप्लाई कर चुका था और बाकी की तीन पुलिस ने जब्त कर ली हैं।
खकनार पुलिस की कार्रवाई
पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर हथियार तस्कर ईडा को धर दबोचा। मुख्य रूप से हथियार सप्लाई करने वाला पाचोरी का सिकलीगर (हरदीप सिंह) फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से बची हुई 3 अवैध पिस्टल बरामद कर ली हैं और आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cng-prices-hiked-in-delhi-ncr/205458