जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की के निकाह की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
जौनपुर: जौनपुर में निकाह से पहले पुलिस के पहुंचने से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पूरा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जौनपुर के शाहगंज में सामने आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है।
नाबालिग के निकाह की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
आरोप है कि एक नाबालिग लड़की का निकाह चोरी-छिपे कराया जा रहा था। हैरानी की बात ये है कि करीब दो महीने पहले ही क्षेत्र के एक संबंधित युवक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। अब आरोपी की मां की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो शादी की पूरी तैयारी पर विराम लग गया। निकाह से पहले पुलिस की कार्रवाई से शादी समारोह का माहौल बदल गया। नतीजा ये हुआ कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। इस मामले की कड़ी करीब दो महीने पुराने एक मुकदमे से जुड़ती है।
पुराने दुष्कर्म-पॉक्सो केस से जुड़ रहे तार
जानकारी के मुताबिक, लड़की के परिजनों की तहरीर पर संबंधित क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब आरोपी की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। नाबालिग की शादी कराए जाने की सूचना और शिकायत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद सत्यता सामने आयेंगी। जौनपुर में एक तरफ निकाह की तैयारी थी, तो दूसरी तरफ कानून से जुड़ा गंभीर मामला। पुलिस की दस्तक के बाद बारात लौट गई, लेकिन कई सवाल अभी बाकी हैं। आखिर इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई क्या है? इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा। मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में युवक पकड़ा, एंटीरोमियो टीम की कार्रवाई