प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवक पर जुआ-सट्टा खेलने का भी शक था

अवैध शराब के शक में पुलिस ने युवक को पीटा, पानी में उतराया मिला शव

अशोकनगर (एमपी)। अवैध शराब के शक में पुलिस ने एक  युवक की जमकर पिटाई की। युवक पर जुआ-सट्टा खेलने का भी शक था। इस मामले  में दबिश देने पहुंची पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक तालाब म

 अवैध शराब के शक में पुलिस ने युवक को पीटा पानी में उतराया मिला शव

 अवैध शराब के शक में पुलिस ने युवक को पीटा, पानी में उतराया मिला शव

युवक पर जुआ-सट्टा खेलने का भी शक था

अशोकनगर (एमपी)। अवैध शराब के शक में पुलिस ने एक  युवक की जमकर पिटाई की। युवक पर जुआ-सट्टा खेलने का भी शक था। इस मामले  में दबिश देने पहुंची पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई। इससे युवक के परिजनों ने गना-अशोकनगर रोड पर कई घंटे जाम लगाया। इस मामले में एसपी ने चार पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही टीआई को लाइन अटैच कर दिया है। रात में पुलिस की टीम बामुरिया गांव में अवैध शराब और सट्टा की जानकारी पर गांव में गई थी। इस दौरान गांव का लखन (42) तालाब के पास दोस्तों के साथ बैठा था। आरोप है कि अचानक पुलिस पहुंची और मारपीट करने लगी। लोग डर से भागने लगे लेकिन लखन पुलिस की गिरफ्त में आ गया। लखन को पुलिस ने जमकर पीटा। बाद में युवक का शव पानी में तैरता पाया गया।   

 

Related to this topic: