प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मीरगंज में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज में पुलिस मुठभेड़, छिनैती के दो आरोपी दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

बरेली जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे युवक से बैग झपटकर नकदी छीनने की घटना का खुलासा करते हुए मीरगंज पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मीरगंज में पुलिस मुठभेड़ छिनैती के दो आरोपी दबोचे एक के पैर में लगी गोली

Police Encounter in Mirganj, Two Snatching Suspects Arrested; One Shot in Leg |

बरेली {उत्तर प्रदेश}: बरेली जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे युवक से बैग झपटकर नकदी छीनने की घटना का खुलासा करते हुए मीरगंज पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छिनैती के 9,500 रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।

जनसेवा केंद्र से घर लौटते समय हुई थी छिनैती

रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार ने पुलिस को बताया था कि 29 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके कंधे पर टंगा बैग झपटकर फरार हो गए। बैग में नकदी रखी थी। मामले में मीरगंज थाने में एफआईआर संख्या 374/26 दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरा

पुलिस के अनुसार, दो सितंबर की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बलुपुरा चौराहे के पास दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल की पहचान मोहल्ला शिवपुरी निवासी रवि पुत्र अशोक (26) के रूप में हुई, जबकि उसके साथी की पहचान मोहल्ला मालीपुरा निवासी विक्की पुत्र मूलचंद (19) के रूप में हुई है।

पूछताछ में वारदात कबूलने का दावा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने 29 जुलाई को हुई छिनैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और वारदात में शामिल अन्य संभावित साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर 85 वर्षीय वृद्ध की मौत

Related to this topic: