जेयूसी नेता हुमायूं कबीर की पत्नी पर बहरमपुर में राज्य सरकार की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करने का आरोप लगा है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के विरोध में मुखर जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के सुप्रमो हुमायूं कबीर की पत्नी को अपने मकान के कागजात दिखाने के लिए मुर्शिदाबाद पुलिस ने नोटिस थमा दिया है।
सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप
मुर्शिदाबाद जिले की पुलिस का कहना है कि जेयूसी नेता हुमायूं कबीर की पत्नी ने बहरमपुर में राज्य सरकार की जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया है। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर मकान बना हुआ है और मकान हुमायूं कबीर की पत्नी के ही नाम पर है।
परिवार को निशाना बनाकर दबाने की कोशिश का आरोप
जेयूपी सुप्रीमो हुमायूं कबीर का कहना है कि उनके खिलाफ दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है। लेकिन वे इससे दबने वाले नहीं है। इसी राजनीति के तहत उनकी बेटी और उसके ससुर की करीब 10 करोड़ की स्पत्ति जब्त कर ली गई है। अब उनकी पत्नी को परेशान करना शुरू किया गया है। इसके पहले उनकी सिक्यूरिटी के लिए तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल के मार्फत उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। दूसरी तरफ मालदा के टीएमसी से एक नेता की ओर से उनके दामाद को लालगोला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की पेशकश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-alleges-secret-chinese-nuclear-test-tensions-rise/144368
चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका ने दोबारा न्यूक्लियर टेस्ट शुरू करने की दी चेतावनी