प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंची

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के घर तड़के 3 बजे रेड, ताला तोड़ कर अंदर घुसी पुलिस

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर आज तड़के पुलिस पहुंची और घर की तलाशी ली।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के घर तड़के 3 बजे रेड ताला तोड़ कर अंदर घुसी पुलिस

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस |

कोलकाता: ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर आज तड़के पुलिस पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोले जाने के बाद पुलिस ने ताला तोड़ दिया और घर के अंदर दाखिल होकर पूरे घर की तलाशी ली। खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे बाद पुलिस घर से निकली। पुलिस के जाने के बाद ममता बनर्जी भी अभिषेक के घर से चली गईं। 

केंद्रीय बलों के साथ अभिषेक के घर पहुंची पुलिस

अभिषेक के घर पहुंची सालबोनी थाने की पुलिस के साथ महिला अधिकारी भी थीं। पुलिस ने किस मामले में कार्रवाई की है, इस संबंध में अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। इस संबंध में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि "उन्होंने ताला तोड़ा, घर के अंदर आए और तलाशी ली। हर चीज का रिकॉर्ड मौजूद है। बताया जाता है कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे अभिषेक के घर पर पुलिस पहुंची। उनके साथ केंद्रीय बलों के जवान भी थे। 

CID ने अभिषेक को 16 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

सीआईडी की टीम शुक्रवार को साइबर से जुड़े एक मामले में नोटिस देने और 16 जून को पूछताछ के लिए बुलाने के लिए अभिषेक के कालीघाट स्थित घर पहुंची थी। अभिषेक के घर पर नहीं होने से सीआईडी की टीम को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 

CID ने की थी लंबी पूछताछ 

इससे पहले सीआईडी की टीम ने गुरुवार को अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CID हेडक्वार्टर पहुंचे थे। उनसे विधानसभा से जुड़े सिग्नेचर फ्रॉड केस में करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ हुई थी। 

Related to this topic: