प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मानव तस्करी और बाल श्रम के रैकेट का भंडाफोड़

मोतिहारी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, आर्केस्ट्रा समूहों पर टीम ने मारा छापा; 23 नाबालिग लड़कियां समेत 24 बच्चों को कराया

मोतिहारी में मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं आर्केस्ट्रा समूहों में शोषण के शिकार बच्चों और युवतियों की मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

मोतिहारी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन आर्केस्ट्रा समूहों पर टीम ने मारा छापा 23 नाबालिग लड़कियां समेत 24 बच्चों को कराया

Police Raid Orchestra Groups to Rescue 24 Trafficked Children in Motihari |

मोतिहारी (बिहार): राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के निर्देश पर मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं आर्केस्ट्रा समूहों में शोषण के शिकार बच्चों और युवतियों की मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान छौरादानो थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 नाबालिग लड़कियों एवं 1 नाबालिग लड़के को मुक्त कराया गया।

 पुलिस ने कुल छह आर्केस्ट्रा में की छापेमारी

अभियान के दौरान आर्केस्ट्रा संचालन से जुड़े तीन लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इनमें प्रिया राज म्यूजिकल ग्रुप के संचालक रामबाबू राय, राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप से संगीता देवी तथा अगस्त कुमार शामिल हैं। पुलिस ने कुल छह आर्केस्ट्रा समूहों राज म्यूजिकल ग्रुप, राजेंद्र पासवान म्यूजिकल ग्रुप, भोला साह म्यूजिकल ग्रुप, रामबाबू यादव म्यूजिकल ग्रुप, रिया राज म्यूजिकल ग्रुप एवं लाजवाब आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप में छापेमारी कर जांच और रेस्क्यू अभियान चलाया।

विभिन्न एनजीओ ने लिया भाग

इस अभियान में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, चाइल्ड हेल्पलाइन, ग्राम नियोजन केंद्र, रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन, न्याय नेटवर्क तथा एएचटीयू की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस ने बताया कि मुक्त कराए गए सभी नाबालिगों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः 9 मांगों को लेकर नामित सदस्यों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर उठाए सवाल

Related to this topic: