प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

6 महीने में पूरी होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया..

6 महीने में पूरी होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया, विभाग को मिलेंगे 7500 नए कॉन्स्टेबल

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। राज्य में पहली बार पुलिस भर्ती प्रक्रिया को महज..

6 महीने में पूरी होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया विभाग को मिलेंगे 7500 नए कॉन्स्टेबल

6 महीने में पूरी होगी पुलिस भर्ती प्रक्रिया, विभाग को मिलेंगे 7500 नए कॉन्स्टेबल |

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। राज्य में पहली बार पुलिस भर्ती प्रक्रिया को महज 6 महीने के भीतर पूरा करने की तैयारी की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत अप्रैल 2026 तक प्रदेश को 7500 नए पुलिस कॉन्स्टेबल मिल जाएंगे।

फरवरी 2026 में फिजिकल टेस्ट, 53 हजार उम्मीदवार

MP पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। इस चरण में करीब 53 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

10 शहरों में परीक्षा केंद्र, व्यापक इंतजाम

पुलिस मुख्यालय ने फिजिकल टेस्ट के लिए प्रदेश के 10 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, लॉजिस्टिक्स और स्टाफ की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पीएचक्यू ने मांगा अतिरिक्त बजट

भर्ती प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार से अतिरिक्त बजट आवंटन की मांग की है। इसमें सुरक्षा प्रबंध, मेडिकल टीम, उपकरण, प्रशिक्षण और अन्य प्रशासनिक जरूरतें शामिल हैं।

पुलिसबल को मिलेगी मजबूती, पूरी होगी कमी

इस भर्ती से प्रदेश के पुलिस बल को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रिक्त पदों के कारण कार्यभार झेल रहे पुलिस कर्मियों को राहत मिलेगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

रोजगार व प्रशासनिक दिशा में बड़ा कदम, युवाओं में उत्साह

तेजी से पूरी होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सरकार के इस फैसले को रोजगार और प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329

Related to this topic: