प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मारपीट रोकने पहुंची पुलिस पर हमला

औरंगाबाद में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र में दो पक्षों की मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में पुलिस टीम पर हमला थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

Police Team Attacked in Aurangabad While Stopping Fight, SHO Among Four Injured |

औरंगाबाद,(बिहार)। जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी।

पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला

इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः डोंगरगढ़ में शराब विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू हमले में युवक की मौत

Related to this topic: