प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हमलवरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, एक जवान गंभीर रूप से घायल

सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया।

अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला एक जवान गंभीर रूप से घायल

घायल पुलिसकर्मी को असपताल ले जाते साथी सिपाही |

बांका (बिहार): जिले के रजौन थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के समीप अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खनन विभाग की सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग को सूचना मिली थी कि चांदन नदी के प्रतिबंधित बालू घाटों से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है।

एक दर्जन से अधिक थी हमलावरों की संख्या

सूचना के आधार पर खनन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करते हुए सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिस जवान को इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही रजौन पुलिस और बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अवैध बालू खनन में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ेंः  शाजापुर पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, ₹11.30 लाख का माल बरामद

Related to this topic: